फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेफानोस सितसिपास ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब, निर्णायक मुकाबले में दी थीम को मात

Mon, 18 Nov 2019 09:59 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने ऑस्ट्रियाई दिग्गज डोमिनिक थीम को हराते हुए एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता। रविवार देर रात हुए इस मुकाबले में पहले सितसिपास पिछड़ रहे थे, लेकिन जोरदार वापसी करते हुए ग्रीक के इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 6-7 (6/8), 6-2, 7-6 (7/4) से फाइनल जीता। इसी के साथ वह 2011 के बाद यह खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन


इस सीजन में तीसरा टाइटल अपने नाम करने वाले सितसिपास ने महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में एंट्री की थी। दूसरी ओर थीम ने गत विजेता अलेक्सांद्र जेवरेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। 

सिटसिपास पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे थे। थीम चौथी बार एटीपी फाइनल्स खेल रहे थे, लेकिन पिछले तीन अवसरों पर वह केवल तीन मैच जीत पाए थे। थीम इससे पहले कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ फेडरर से 17 वर्ष छोटे सिटसिपास ने इस 38 वर्षीय दिग्गज की सातवीं बार चैंपियन बनने की उम्मीदों पर पानी फेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें