फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे थिएम, सिटसिपास से खिताबी जंग

Sun, 17 Nov 2019 09:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोमिनिक थिएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया के स्टार प्लेयर डोमिनिक थीम ने मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नमेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताबी मुकाबले में वह रोजर फेडरर को हराने वाले स्टेफनोस सिटसिपास से भिड़ेंगे। ऑस्ट्रिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में जर्मनी के जेवरेव को 7-5, 6-3 से हराया।

विज्ञापन


इससे पहले यूनान के सिटसिपास ने फेडरर को 6-3, 6-4 से पराजित किया था। सिटसिपास पहली बार इस टूर्नमेंट में खेल रहे हैं। थीम चौथी बार एटीपी फाइनल्स खेल रहे हैं लेकिन पिछले तीन अवसरों पर वह केवल तीन मैच जीत पाए थे।

थीम इससे पहले कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ फेडरर से 17 वर्ष छोटे सिटसिपास ने इस 38 वर्षीय दिग्गज की सातवीं बार चैंपियन बनने की उम्मीदों पर पानी फेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें