दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को उलटफेर का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में जोकोविच को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। सर्बिया के स्टार जोकोविच को ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सातवें रैंक के खिलाड़ी सितसिपास ने पहला सेट सात मिनट में हारने के बाद दमदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेटों में जीत दर्ज की। जोकोविच को 3-6, 7-5, 6-3 से हराकर 23 वर्षीय सितसिपास अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा।
वहीं, जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव नेक्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्विस स्टार रोजर फेडरर को 6-3, 6-7(7), 6-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।