फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंघाई मास्टर्स: ज्वेरेव ने फेडरर और सितसिपास ने जोकोविच को हराकर किया बाहर

Fri, 11 Oct 2019 06:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीफानोस सितसिपास - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को उलटफेर का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में जोकोविच को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। सर्बिया के स्टार जोकोविच को ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास ने हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


सातवें रैंक के खिलाड़ी सितसिपास ने पहला सेट सात मिनट में हारने के बाद दमदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेटों में जीत दर्ज की। जोकोविच को 3-6, 7-5, 6-3 से हराकर 23 वर्षीय सितसिपास अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला रूस के डेनिल मेदवेदेव से होगा। 

वहीं, जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव नेक्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्विस स्टार रोजर फेडरर को 6-3, 6-7(7), 6-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें