फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस : सानिया के बेटे के लिए इंग्लैंड का वीजा लेने खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से दखल मांगा

Thu, 20 May 2021 07:45 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सानिया ने कहा कि वह अपने दो साल के बेटे को अकेले छोड़कर एक महीने के लिये यात्रा नहीं कर सकती।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोक्यो ओलंपिक से पहले इंग्लैंड में कई टूर्नामेंट खेलने जा रही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के दो साल के बेटे के वीजा के लिए खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है ।

विज्ञापन


सानिया को छह जून से नाटिंघम ओपन, 14 जून से बर्मिघम ओपन , 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेना है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा  कि खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल सानिया ने मंत्रालय से अपने बेटे और उसकी देखभाल करने वाले के लिए वीजा दिलाने में मदद की अपील की है।

सानिया ने कहा कि वह अपने दो साल के बेटे को अकेले छोड़कर एक महीने के लिये यात्रा नहीं कर सकती। इसमें कहा गया कि मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय से लंदन स्थित भारतीय दूतावास के जरिए इस मामले में मदद की अपील की है।
विज्ञापन


खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मैने अनुरोध को मंजूरी दे दी और खेल मंत्रालय के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं । हमें उम्मीद है कि ब्रिटिश सरकार बच्चे को सानिया के साथ यात्रा करने की अनुमति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें