फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुरोध: सानिया के बेटे को वीजा दिलाने के लिए यूके सरकार के पास पहुंचा खेल मंत्रालय

Wed, 19 May 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

सानिया मिर्जा को छह जून से नाटिंघम ओपन, 14 जून से बर्मिघम ओपन, 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेना है। इस टेनिस स्टार ने कहा है कि वह बिना अपने दो साल के बेटे के एक महीने की विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के दो साल के बेटे को इंग्लैंड का वीजा दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से यूके सरकार से संपर्क किया है। मंत्रालय ने यूके सरकार से कहा है कि वह सानिया मिर्जा के बेटे को वीजा प्रदान करें जिससे वह ब्रिटेन में होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने के दौरान उसे भी ले जा सकें। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने इसे लेकर विदेश मंत्रालय से कहा था, ‘खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल सानिया ने अपने बेटे और उसकी देखभाल करने वाले के लिए वीजा दिलाने में मदद की अपील की है। सानिया ने कहा कि वह अपने दो साल के बेटे को अकेले छोड़कर एक महीने की यात्रा नहीं कर सकतीं।’
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें