फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपनः फाउ से सोमदेव की पहली भिड़त

Mon, 14 Jan 2013 12:17 AM IST
मेलबर्न/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। एआईटीए को गैरपेशेवर और अनैतिक बताने वाले सोमदेव देववर्मन ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने अभियान की शुरुआत जर्मनी के ब्जोर्न फाउ के खिलाफ करेंगे। सोमदेव एआईटीए से डेविस कप में बेहतर खेल माहौल की मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों के बागी तेवर की वजह से एआईटीए ने डेविस कप में दोयम दर्जे की टीम चुनी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन में सोमदेव और फाउ की भिड़ंत पहली बार है। सोमदेव 551वें वरीय खिलाड़ी हैं जबकि फाउ 78वें रैंक के खिलाड़ी हैं। अगर सोमदेव यहां बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उनकी वर्ल्ड रैंकिंग में इजाफा हो सकता है। कंधे की चोट की वजह से वह काफी समय से कोर्ट से बाहर हैं।

पुरुषों के डबल्स में मौजूदा चैंपियन लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक को दूसरी सीड मिली है। वह अपने खिताब की रक्षा के लिए अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और इस्राइल के जोनाथन इर्लिच के खिलाफ करेंगे। महेश भूपति और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को पांचवीं सीड मिली है।
विज्ञापन


पहले राउंड में भूपति-नेस्टर स्पेन के पाब्लो अंदुजार और गुलेरमो गार्सिया-लोपेज के खिलाफ करेंगे। रोहन बोपन्ना और राजीव राम की जोड़ी को 12वीं सीड मिली है और वे थांसी कोकिनाकिस और निक कीर्गिओस की स्थानीय जोड़ी के खिलाफ करेंगे। भूपति और बोपन्ना तीसरे राउंड में एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।

महिलाओं के डबल्स में सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी-माटेक सैंड को दसवीं सीड मिली है और भारतीय-अमेरिकी जोड़ी सिल्विया सोलर स्पिनोसा और कार्ला सुआरेज नावारो की स्पेनिश टीम के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें