फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन ओपनः सोमदेव ने किया जबर्दस्त उलटफेर

Wed, 31 Jul 2013 01:34 PM IST
वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस एकल खिलाड़ी और क्वालीफायर सोमदेव देववर्मन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाशिंगटन ओपन एटीपी में गत चैंपियन को हराकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


दुनिया के 129वें नंबर के सोमदेव ने अपने से 104 पायदान ऊपर और यूक्रेन के नौंवी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर दोल्गोपोलोव को 6-3, 7-6 (7/4) से हराकर 1.76 मिलियन डॉलर इनामी प्रतियोगिता में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सोमदेव को अब अंतिम 16 में पहुंचने के लिए आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के जॉन इस्नर से भिड़ना होगा।

जीत के बाद सोमदेव ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। वो बहुत बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस पर कोई सवाल नहीं है। मैंने शुरुआत में वाकई शानदार खेल दिखाया।'

उन्होंने कहा, 'उसने कुछ गलतियां की जिससे मैं ब्रेक कर पाया।' सोमदेव दो बार यूएस कॉलेज चैंपियन रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें