फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग में लगाई जबर्दस्त छलांग, डेढ़ सौ के अंदर पहुंचे सोमदेव

Mon, 10 Jun 2013 04:28 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में पहुंचने का फायदा सोमदेव देववर्मन को रैंकिंग में भी मिला और उन्हें एकल रैंकिंग में जोरदार छलांग लगाई।
विज्ञापन


हालांकि सोमदेव को विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से हार का मुंह देखना पड़ा। बावजूद इसके इस भारतीय खिलाड़ी ने ताजा जारी एटीपी रैंकिंग में 48 पायदानों की जबर्दस्त छलांग लगाई है।

देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव को कंधे की चोट के कारण काफी समय तक कोर्ट से बाहर रहना पड़ था जिसके कारण उनकी रैंकिंग पर काफी प्रभाव पड़ था। लेकिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए कई मौकों पर शानदार खेल दिखाया। सोमदेव फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड तक प्रवेश किया।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर से हारने के साथ ही उनका अभियान यहां समाप्त हो गया लेकिन रैंकिंग में जरूर उन्हें इसका फयदा मिला। ताजा जारी एटीनी रैंकिंग में सोमदेव 379 अंकों के साथ 140वीं रैंक पर पहुंच गए हैं। भारतीय टेनिस खिलाड़ियों में यह उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जुलाई 2011 में सोमदेव 62वें नंबर पर थे जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें