फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्माइल परी' पिंकी से रोशन हुआ सेंटर कोर्ट

Sun, 07 Jul 2013 10:41 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की 'स्माइल परी' पिंकी सोनकर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में टॉस कर नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के बीच पुरुष सिंगल्स फाइनल का आगाज किया। इसी के साथ दुनिया के करोड़ों दर्शकों के सामने सेंटर कोर्ट पर भारत की मौजूदगी भी दर्ज हो गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रामपुर दबाही गांव की 11 वर्षीय पिंकी विंबलडन की परंपरागत सफेद ड्रेस में कोर्ट पर मौजूद थीं।

उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। पिंकी ने दोनों खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, सिक्का उछाला और फिर दोनों खिलाड़ियों के साथ तस्वीर खिंचवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें