फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलरे बीच ओपनः शरण-सिटाक की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में ब्रायन बंधुओं से हारी

Sun, 23 Feb 2020 12:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिविज शरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के दूसरे नंबर के युगल टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिटाक को यहां डेलरे बीच ओपन के क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड की जोड़ी को इस साल यूएस ओपन के बाद संन्यास लेने वाले ब्रायन बंधुओ से 2-6, 6-4, 10-3 से हार मिली। ब्रायन बंधु आखिरी बार डेलरे बीच ओपन में खेल रहे हैं।

शरण ने इस मैच के बारे में कहा कि ब्रायन बंधुओं के खिलाफ यह कड़ी चुनौती थी और इस जीत के लिए उन्हें बधाई। सिटाक और मैंने इस टूर्नामेंट से कुछ अच्छी चीजें सीखीं और अब हम अगले हफ्ते चिली में अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें