फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना विलियम्स ने टखने की चोट के कारण इटालियन ओपन से हटने का किया फैसला

Sat, 12 Sep 2020 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चार बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने टखने की चोट के कारण शनिवार को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।। टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


इस चोट के कारण उन्हें अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के दौरान भी परेशानी हुई थी, जिमसें उन्हें विक्टोरिया अजारेंका से हार मिली थी। गुरूवार को तीन सेट के मुकाबले के दौरान टखने पर टेप लगाने के लिए उन्होंने मेडिकल टाइम आउट लिया था।

इटालियन ओपन सोमवार से शुरू होगा जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण मई से स्थगित कर दिया गया था। अजारेंका टूर्नामेंट में खेलेंगी। पुरूष टूर्नामेंट में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंच डोमिनिक थीम और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के अलावा दानिल मेदवेदेव ने भी हटने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें