फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN में सोरेस और पाविच ने जीता पुरुष युगल का खिताब

Fri, 11 Sep 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रूनो सोरेस और मैट पाविच - फोटो : @usopen
विज्ञापन

ब्राजील के ब्रूनो सोरेस और क्रोएशिया के मैट पाविच ने फाइनल में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीता। सोरेस और पाविच की जोड़ी ने फाइनल में नीदरलैंड के वेस्ली कूलहॉफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिच की जोड़ी को 7-5, 6-3 से हराया।

विज्ञापन

 

सोरेस का यह पुरुष युगल में तीसरा जबकि पाविच का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। पिछले साल जोड़ी बनाने के बाद इन दोनों ने पहली बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।

सोरेस ओर पाविच ने दोनों सेट में एक एक ब्रेक प्वाइंट लिया। पहले सेट में उन्होंने 12वें गेम में ब्रेक प्वाइंट हासिल किया। सोरेस ने क्रास कोर्ट विनर जमाकर यह महत्वपूर्ण अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट में इस जोड़ी ने पाविच के विनर से 4-2 की बढ़त बनाई और अपनी सर्विस पर मैच और खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें