फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपनः 19 साल की खिलाड़ी से हारीं सेरेना

Wed, 23 Jan 2013 05:01 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की तीसरे नंबर की अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। सेरेना को हमवतन स्लोएन स्टीफंस ने 3-6, 7-5, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


दो घंटे 17 मिनट तक चले इस मुकाबले में 19 साल की स्लोएन स्टीफंस ने सेरेना को जोरदार टक्कर दी। शुरुआत से सेरेना ने अपने अनुभव का फयदा दिखाया और पहले सेट के आखिरी 28 मिनट में स्टीफंस की कुछ गलतियों का फायदा उठाते हुए सेरेना ने पहला सेट अपने नाम कर लिया।

इसके बाद दूसरे सेट के पहले राउंड में भी सेरेना ने 2-0 से बढ़त बनाई लेकिन बाद में युवा टेनिस खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर देते हुए मैच में अपनी वापसी कर ली। स्टीफंस ने दूसरे सेट के चौथे गेम में सेरेना की सर्विस तोड़ी और दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। अमेरिका में सेरेना की उत्तराधिकारी मानी जाने वाली स्टीफंस का सेमीफइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका से मुकाबला होगा।
विज्ञापन


सबसे खराब अनुभव रहाः सेरेना
युवा खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस से हारने के बाद अनुभवी सेरेना विलियम्स ने कहा, मैं इससे ज्यादा प्रयास नहीं कर सकती थी, 'हे ईश्वर, यह बेहद कठिन था. मैंने दो सप्ताह में बहुत ही गेंद खेलीं।. दो सप्ताह से मेरा टखना मुझे तकलीफ दे रहा है और मेरी कमर में भी दर्द शुर हो गया है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें