फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना का साल के चौथे ग्रैंड स्लैम का ख्वाब टूटा, सेमीफाइनल हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर वन टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2015 के सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। सेरेना इस साल चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर कैलेंडर ग्रैंडस्लैम के करीब थी लेकिन 43वीं रैंकिंग की इटली की रोबर्टा विंसी ने उन्हें हराकर उनका ख्वाब तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मुकाबले के एक दिन पहले बारिश के चलते मैच गुरुवार को स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले में विंसी ने सेरेना को 2-6, 6-4 और 6-4  में दो सेट से करारी मात दी।
सेरेना को हराकर विंसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई जहां उनका मुकाबला इटली की ही पेनेटा के साथ होगा। पेनेटा ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिमोना हालेप को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार के साथ अधूरा रह गया सेरेना का ख्वाब

शीर्ष वरीयता वाली सेरेना को सेमीफाइनल में श्‍ाुक्रवार को इटली की 43वीं रैंकिंग की रोबर्टा विंसी ने करारी हार दी। 33 साल की सेरेना की झोली में साल के चारों ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
यदि वह यूएस ओपन खिताब अपनी झोली में सुरक्षित रख देती तो जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के दो रिकॉर्ड की बराबरी कर देती। स्टेफी ने साल 1988 में सभी ग्रैंड स्लैम जीते थे और उनके नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं।
वहीं, दूसरी ओर सेरेना के लिए साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन जीतने का मौका था जिसे वह चूक गई। इतना ही नहीं वह 21 ग्रैंड स्लैम भी जीत चुकी है। दूसरी ओर सेरेना की हार के बाद उनके कोच ने कहा कि सेरेना पर काफी दबाव था और वह लगातार मैच की सक्रियता से थकी भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें