फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना ऑकलैंड क्लासिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं

Thu, 09 Jan 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Serena Williams
विज्ञापन

दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन क्रिस्टिना मैकहेल को हराकर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


शीर्ष वरीय सेरेना ने दो घंटे में मैकहेल को 3-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। अब उनका सामना जर्मनी की लौरा सिगेमुंड से होगा, जिन्होंने अमेरिका की कोको गॉफ को 5-7, 6-2, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। सेरेना की निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन में 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर लगी हैं।

वह उसी की तैयारियों में जुटी हैं। गत चैंपियन जूलिया जॉर्जेस ने जिल टेचमान को 6-3, 6-2 से और कैरोलिन वोज्नियाकी ने 2017 की चैंपियन लॉरेन डेविस को 6-1, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। अब यह दोनों सेमीफाइनल के लिए भिडे़ंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुगुरूजा सेमीफाइनल में  

दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गर्बाइन मुगुरूजा शेनजेन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। स्पेनिश खिलाड़ी मुगुरूजा ने कजाखस्तान की जरीना डायस को 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। पिछले साल मैक्सिको में खिताब जीतने के बाद यह उनका पहला सेमीफाइनल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें