फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचाने पर सेरेना विलियम्स पर लगा 10 हजार डॉलर का जुर्माना

Wed, 10 Jul 2019 07:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विज्ञापन

अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पर ऑल इंग्लैंड क्लब ने यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के दौरान टेनिस कोर्ट को नुकसान पहुंचाने के मामले में 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन


सात बार की विंबलडन चैम्पियन सेरेना ने पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है। इस साल यह उनका केवल छठा टूर्नामेंट है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना ने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एलिसन रिस्के पर तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके 12वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 
सेरेना के अलावा इटली के फेबियो फोग्निनी पर भी 3,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा था कि तीसरे दौर में हार झेलने के दौरान वह उम्मीद कर रहे थे कि विंबलडन पर कोई बम गिर जाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक कीरियोस पर पहले दौर के लिए 3,000 और दूसरे दौर के लिए 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह दोनों जुर्माने उनपर खेल भावना के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें