फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छपा सेरेना का कार्टून, ऑस्ट्रेलिया का समाचार पत्र यूं उड़ा रहा टेनिस स्टार का मजाक

Thu, 13 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के हेराल्ड सन समाचार पत्र ने बुधवार को अपने पहले पन्ने पर एक बार दोबारा टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के विवादास्पद कार्टून को छापा। सोमवार को जब पहली बार यह कार्टून छापा गया था तो 'नस्लवाद और लिंगभेद' के आरोप लगे थे।

विज्ञापन


मेलबर्न के हेराल्ड सन के कार्टूनिस्ट मार्क नाइट का यह कार्टून सबसे पहले सोमवार को छपा था जिसकी दुनिया भर में आलोचना हुई थी। समाचार पत्र ने बुधवार को दोबारा 'वेलकम टू पीसी वर्ल्ड' शीर्षक के साथ अपने पहले पन्ने पर यह कार्टून छापा और इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ओर विदेशी राजनेताओं के कई अन्य कार्टून भी छापे जिन्हें नाइट ने बनाया था।

समाचार पत्र ने साथ ही कहा कि अगर वे सब कुछ सबकी पसंद का छापने लगे तो जीवन काफी नीरस हो जाएगा। इस अनुभवी कार्टूनिस्ट ने इस बीच कहा कि उसने अपने परिवार और मित्रों को बचाने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्टून को ट्वीट भी किया था जिस पर 22000 से अधिक कमेंट आए थे जिसमें से अधिकतर आलोचनात्मक थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें