फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब से एक कदम दूर सेरेना विलियम्स, ऑकलैंड क्लासिक के फाइनल में कैरोलिन वोज्नियाकी से होगी भिड़ंत

Sat, 11 Jan 2020 03:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ऑकलैंड क्लासिक 2020 के खिताब से एक कदम दूर है। दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शूमार सेरेना ने शनिवार को अमांडा एनीसिमोवा को 6-1, 6-1 से रौंदकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। अब सेरेना की निगाहें तीन साल में पहला खिताब हासिल करने पर लगी हैं। सेरेना का फाइनल में मुकाबला कैरोलिन वोज्नियाकी से होगा, उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला 3-6 6-4 6-0 से मात दी थी।

विज्ञापन


महज 45 मिनट चले इस मुकाबले में अमेरीकी खिलाड़ी पूरी तरह हावी नजर आईं। 18 वर्षीय अमांडा ने इस मैच से पहले कहा था कि सेरेना के साथ मैच खेलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। मगर यह मैच उनके लिए वाकई किसी बुरे सपने से कम नहीं था। 38 वर्षीय सेरेना के किसी भी शॉट का तीसरी वरीयता प्राप्त अमांडा के पास कोई जवाब नहीं था। सेरेना ने लौरा सिगमंड को हराकर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेरेना इसी टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के फाइनल में भी हैं, जहां रविवार को यह मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें