फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होपमैन कप: सेरेना ने लगातार जीता तीसरा मुकाबला, ब्रिटिश खिलाड़ी को हराने में छूटे पसीने

Thu, 03 Jan 2019 03:53 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Serena Williams
विज्ञापन

सेरेना विलियम्स ने गुरुवार को ब्रिटेन की कैटी बोल्टर को मात देकर होपमैन कप में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। विलियम्स ने इस जीत के साथ ही आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों का नमूना भी पेश किया।

विज्ञापन


विलियम्स को हालांकि ब्रिटिश खिलाड़ी को मात देने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अमेरिकी स्टार ने 78 मिनट तक चले ग्रुप-बी के मुकाबले में ब्रिटिश खिलाड़ी को 6-1, 7-6 (2) से मात दी।

37 वर्षीया विलियम्स की रिकॉर्ड तीसरे होपमैन खिताब जीतने की उम्मीदें टूट गईं जब अमेरिका ग्रीस और रोजर फेडरर के नेतृत्व वाली स्विट्जरलैंड से हारकर बाहर हो गया।
विज्ञापन


विलियम्स ने मैच के बाद कहा, यहां तीन सिंगल्स और एक मिक्स्ड डबल्स का मुकाबला खेलकर अच्छा लगा। 

विलियम्स ने बोल्टर को सिर्फ 24 मिनट में पहले गेम में मात दी। हालांकि दूसरे गेम में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन रिकॉर्ड ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सेरेना मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें