स्विटजरलैंड के स्टेन वावरिंका ने रूस के तीसरे वरीय कारेन खाचानोव को 7-6 (9/7), 6-4 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। चोट के बाद वापसी करने वाले बेल्जियम के डेविड गॉफिन ने लाथुनिया के क्वालिफायर रिकॉर्डिस बेरेंकिस को 3-6, 6-4,7-6 (9/7) से मात दी।
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सर्बिया के जोकोविच ने दूसरे राउंड के मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुसोविक्स को तीन सेट के मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। यह मुकाबला लगभग दो घंटे तक चला।
जोकोविच की टूर्नामेंट में यह लगातार 12वीं जीत है। जोकोविच ने पहले राउंड में दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बेस्निया के दामिर जुमहुर को 6-1, 6-2 से हराया था। जोकोविच सेमीफाइनल में स्टेेन वावरिंका से भिड़ सकते हैं। वावरिंका ने चिली के निकोलस जेरी को 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।