फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना और ली ना में होगी खिताबी टक्कर

Sat, 29 Mar 2014 03:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ने मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि महिलाओं में नंबर वन सेरेना विलियम्स और नंबर दो चीन की ली ना खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी।
विज्ञापन


टॉप सीड अमेरिका की सेरेना ने चौथी सीड रूस की मारिया शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर एशिया की एकमात्र ग्रैंड स्लैम विजेता चीन की ली ना के साथ अपना खिताबी मुकाबला सुनिश्चित कर लिया।

इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली ली ना ने एक अन्य सेमीफाइनल में 10वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को तीन सेटों में 7-5, 2-6, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में टॉप सीड स्पेन के राफेल नदाल ने क्वार्टर फाइनल में 12वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


जबकि सातवीं सीड चेक गणराज्य के टामस बर्डिच ने 22वीं सीड उक्रेन के एलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव को 6-4, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नदाल टूर्नामेंट में तीन बार रनरअप रह चुके हैं और इस बार वह अंतिम चार में सातवीं सीड बर्डिच से भिड़ेंगे।

इसके अलावा एक अन्य सेमीफाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जापान के केई निशिकोरी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें