फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 60वीं जीत

Thu, 16 Jan 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार के बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिकी की सेरेना विलियम्स ने भीषण गर्मी के बावजूद अपना शानदार सफर जारी रखते हुए मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में आसानी से प्रवेश किया।
विज्ञापन


पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जोकोविच ने अर्जेंटीना के लियोनार्दो मेयर की चुनौती को दो घंटे से भी कम समय में 6-0, 6-4, 6-4 से निपटा दिया। मेयर पूरे मैच के दौरान कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आए।

जोकोविच का तीसरे दौर में 30वीं सीड रूस के दिमित्री तूर्सूनोव से मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट में 60वीं जीत
वहीं, पांच बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने सर्बिया की वेस्ना डोलोन को 6-1, 6-2 से करारी शिकस्त दी। सेरेना की ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में यह 60वीं जीत है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सेरेना ने टेनिस के आधुनिक दौर में इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीतने की मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 32वर्षीय सेरेना ने 104वीं रैंकिंग की सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ कम से कम ऊर्जा बर्बाद करने की रणनीति अपनाई और अपने खेल को बेसलाइन तक सीमित रखते हुए वेस्ना को पूरे कोर्ट पर दौड़ाया।

सेरेना की करीब 90 प्रतिशत पहली सर्विस सटीक रही और उन्होंने 63 मिनट में जीत हासिल कर ली। सेरेना का तीसरे दौर में कैरोलीना प्लिसकोवा और डेनियला हंतुकोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से मुकाबला होगा।

इस बीच पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के डेविड फेरर ने फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को कडे़ मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-0, 6-3 से हराया।

सातवीं सीड चेक गणराज्य के टामस बेर्दिच ने फ्रांस के कैनी डी शेपर को 6-4, 6-1, 6-3 से शिकस्त दी जबकि नौवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्के ने रूस के निकोलई देविदेंको को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया।

20वीं सीड पोलैंड के येर्जी यानोविच और 29वीं सीड फ्रांस के जेरेमी चार्डी भी तीसरे दौर में पहुंच गए लेकिन यूजनी को जर्मनी के फ्लोरियन मेयर ने कड़े मुकाबले में 4, 3-6, 6-3, 3-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

ली ना भी तीसरे दौर में
महिला वर्ग में गत उपविजेता चीन की ली ना और नौवीं सीड जर्मनी की एंगलिक कर्बर भी तीसरे दौर में पहुंच गई लेकिन विंबलडन उपविजेता और 15वीं सीड जर्मनी की जेबिने लिसिकी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

ली ना ने स्विट्जरलैंड की क्वालीफायर बेलिंडा बेनसिच को 6-0, 7-6 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया। पहले दौर में टूर्नामेंट की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जापान की किमिको दाते क्रूम को हराने वाली 16 साल की बेलिंडा ने ली के खिलाफ लगातार सात गेम गंवाए लेकिन फिर वह दूसरे सेट को टाईब्रेक में ले जाने में सफल रहीं।

तीसरे दौर में ली ना का सामना 26वीं सीड चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा से होगा जिन्होंने हमवतन क्वालीफायर लूसी रादेका को 6-7, 6-3, 6-0 से हराया। पिछले साल विंबलडन के फाइनल में फ्रांस की मारियन बार्तोली से हारने वाली लिसिकी को रोमानिया की मोनिका निकूलेस्कू ने 2-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें