फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजारेंका को हराकर सेरेना सेमीफाइनल में

Sat, 27 Oct 2012 12:15 AM IST
इस्तांबुल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को हराकर सेरेना विलियम्स वर्ष की आखिरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस साल अजारेंका के खिलाफ सेरेना की पांचवीं जीत है। यू एस ओपन और ओलंपिक चैंपियन सेरेना ने अजारेंका को 6-4, 6-4 से हराने के साथ ही टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की और रेड ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया। सेरेना की अजारेंका के खिलाफ 12 करियर मुकाबलों में यह 11वीं जीत है।
विज्ञापन


अजारेंका को अंतिम चार में पहुंचने के लिए चीन की ली ना पर जीत दर्ज करना जरूरी है। आठवीं सीड ली ना ने जर्मनी की एंगेलिक कर्बर को 6-4 6-3 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। कर्बर इस हार के साथ सेमीफाइनल की होड से बाहर हो गई हैं।

व्हाइट ग्रुप में इटली की सारा ईरानी ने ऑस्ट्रेलिया के सामंता स्तोसुर को तीन सेटों में शिकस्त देकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। लेकिन अंतिम चार में पहुंचने के लिए उन्हें पोलैंड की एग्निस्जका रदवांस्का को हराना जरूरी है। इस ग्रुप से रूस की मारिया शारापोवा पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें