शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के विष्णु वर्धन क्रोएशिया के मैट पेविक के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में रिटायर होकर सीसीआई आईटीएफ फ्यूचर्स टेनिस चैंपियनशिप से अप्रत्याशित रूप से बाहर हो गये। विष्णु ने शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही 3-1 से बढत बना ली थी लेकिन वह पहला सेट 5-7 से हार गए।
इस दौरान क्रोएशियाई खिलाड़ी ने तीन बार विष्णु की सर्विस तोड़ी और कुछ फोरहैंड विनर झोंककर सेट अपने नाम कर लिया। थोडी देर बाद ही विष्णु ने मैच छोड़ने का फैसला किया। विष्णु ने कहा कि टूर्नामेंट में आने के पहले ही मैं कुछ अनफिट महसूस कर रहा था। इस साल मैंने कई मैच खेले हैं। मैंने कोशिश की कि अगर 60 प्रतिशत तक भी फिट हूं तो मैं खेलता रहूं लेकिन इसस मैच में आगे बढना संभव नहीं हो पाया।