फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN: 27 साल बाद रिकॉर्ड दोहराना चाहेंगी सेरेना विलियम्स

Thu, 27 Aug 2015 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को 31 अगस्त से शुरू होने वाले साल के चौथे ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के महिला सिंगल्स वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली है।
विज्ञापन


वहीं पुरुषों के सिंगल्स में सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को शीर्ष वरीयता मिली है। जोकोविच के बाद रोजर फेडरर और एंडी मरे को दूसरी और तीसरी वरीयता दी गई है। पिछली बार के यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को नौंवीं सीड दी गई है।

पिछली बार की चैंपियन सेरेना सोमवार से शुरू हो रहे यूएस ओपन में 27 वर्षों में पहली बार कैलेंडर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। सेरेना के बाद रोमानिया की सिमोना हालेप को दूसरी वरीयता मिली है। वह इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबल्डन और फ्रेंच ओपन पहले ही जीत चुकी हैं जबकि यूएस ओपन लगातार 3 बार से जीत रही हैं।
विज्ञापन


साल 2006 की यूएस ओपन विजेता और रूस की मारिया शारापोवा को तीसरी वरीयता तथा डेनमार्क की केरोलाइन वोजनियास्की को चौथी वरीयता मिली है।

साल 2011 तथा 2014 की विंबलडन विजेता को चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा को पांचवीं वरीयता तथा उनकी हमवतन लूसी सफारोवा को छठवीं वरीयता मिली है। यूएस ओपन 2015 न्यूयॉर्क के यूएसटीए बिली जीन किग राष्ट्रीय टेनिस केंद्र में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा।

सोमदेव और साकेत क्वालीफायर के पहले दौर में हारे
भारत के सोमदेव देवबर्मन और साकेत मिनेनी को वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के क्वालीफायर के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

सोमदेव को पुरुष वर्ग के एकल क्वालीफायर के पहले दौर में स्लोवाकिया के 20वीं वरीयता प्राप्त नरबर्ट गोंबोस ने 5-7, 7-5, 6-1 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में साकेत को पहले दौर में जर्मनी के जान-लेननार्ड स्ट्रफ ने 4-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें