फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोप में फंसे सौम्यजीत को SAI ने किया टॉप्स से बाहर, इन खिलाड़ियों पर भी गिरी गाज

Thu, 17 May 2018 02:36 PM IST
हेमंत रस्तोगी , नई दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
saumyajit roy
विज्ञापन

रेप के आरोप में फंसे टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत रॉय को साई ने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से बाहर कर दिया है। साई ने यह कार्रवाई टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिफारिश पर की है। यही नहीं साई ने बुधवार को बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों को बाहर टॉप्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले हिमाचल प्रदेश के विकास ठाकुर और हरियाणा के दीपक लाथेर समेत आठ वेटलिफ्टर, जबकि एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले तीरंदाज तरुणदीप रॉय समेत सात तीरंदाजों को इस स्कीम से बाहर कर दिया गया है। उभरते शूटर मेरठ के शपथ भारद्वाज और संग्राम दहिया भी इस स्कीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

साई महानिदेशक नीलम कपूर की अगुवाई में हुई टॉप्स कमेटी की बैठक में टीटीएफआई के धनराज चौधरी ने सौम्यजीत घोष को टॉप्स कमेटी से बाहर रखे जाने का प्रस्ताव रखा। उनका तर्क था कि सौम्यजीत को रेप के आरोप के चलते ही कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम मसे भी बाहर कर दिया गया था। उन्हें फेडरेशन ने सस्पेंड भी कर रखा और पुलिस केस खत्म नहीं होने तक उनके एशियाई खेलों में भाग लेने की संभावनाएं भी काफी कम हैं, इस लिए उन्हें इस स्कीम में रखने का कोई मतलब नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने भी आठ लिफ्टरों को बाहर किए जाने के पीछे तर्क दिया कि एशियाई खेलों में इनके पदक जीतने की संभावनाएं काफी कम हैं। इसके बाद साई ने ठाकुर, लाथेर के अलावा अजय सिंह, एम राजा, जेमजेंग डोरू, मात्सा संतोषी, गुरदीप सिंह, पूर्णिमा पांडे को टॉप्स से बाहर कर दिया। तीरंदाजी में तरुणदीप केअलावा मोनिका, सचिन, एन जेमसन, यशदेव, खुशबू दयाल, अमनजीत को बाहर किया गया है। कैंप में लंबे समय से नहीं शामिल एथलीट निर्मला श्योरान और सोनिया बैश्या पर भी टॉप्स से बाहर होने की तलवार लटकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें