फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक ठीक पहले सानिया चुनेगी अपना 'पार्टनर'

Thu, 24 Dec 2015 01:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि वह जोड़ीदार का फैसला रियो ओलंपिक से ठीक पहले करेंगी।
विज्ञापन


सानिया ने ओलंपिक के लिए अपने जोड़ीदार के बारे में कहा कि अभी मैं सिंगापुर से आईपीएटीएल खेलकर लौटी हूं।

उन्होंने आगे कहा, पिछले एक महीने से मैं घर नहीं गई हूं। फिलहाल मेरा लक्ष्य वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन है। मैं पांच दिन बाद मेलबर्न जा रही हूं।
विज्ञापन


सानिया के लिए यह वर्ष बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस वर्ष कुल 10 खिताब अपने नाम किए।

उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक अभी सात महीने दूर है। टेनिस दूसरे खेलों की तरह नहीं है जहां ओलंपिक के लिए पहले से ही कुछ करना पड़े। ओलंपिक से पहले मेरे सामने तीन ग्रैंड स्लैम हैं। मुझे उनपर भी ध्यान देना है। ओलंपिक में हमारी सर्वश्रेष्ठ जोड़ी उतरेगी लेकिन इसमें अभी समय है और इसका फैसला ओलंपिक से ठीक पहले किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें