फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक की चुनौती को तैयार सानिया, रोहन के साथ अच्छा तालमेल

Tue, 19 Jul 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक की चुनौती के लिए तैयार हैं हालांकि उन्होंने पदक को लेकर कोई भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


सानिया महिला युगल में प्रार्थना थोम्बरे और मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक के लिए उसी तरह तैयार हैं जिस तरह वह हर बड़े टूर्नामेंट की तैयारी करती हैं।

उनसे जब रियो में पदक जीतने के बारे में पूछा गया तो  उन्होंने कहा, "आप हर टूर्नामेंट खेलने की कोशिश करते हो और हर मैच को पूरी शिद्दत से खेलते हो और शायद पदक के साथ भी लौटते हो। अगर आप पदक नहीं जीत पाते तो दुबारा प्रयास करते हो। आप बैठ तो नहीं सकते और न ही यह अनुमान लगा सकते हो कि क्या होने वाला है।"
विज्ञापन


सानिया ने यह बातें अपनी आत्मकथा 'ऐस अगेंस्ट आड्स' की लाचिंग के मौके पर रविवार रात को कहीं। उनकी आत्मकथा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लांच किया।

रोहन बोपन्ना के साथ तालमेल के बारे में सानिया ने कहा कि हमारे बीच अच्छा तालमेल है। हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। हम एक साथ काफी खेले भी हैं। हम एक-दूसरे के साथ ओलंपिक में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

महिला युगल में नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि ओलंपिक में सफलता हासिल करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करना होता है लेकिन सबसे बड़ी प्रेरणा देश के लिए खेलना होता है। उन्होंने कहा कि आपको खुद अपनी प्रेरणा बनना होता है। आप ओलंपिक में इसलिए होते हो क्योंकि आप वहां होना चाहते हो। सबसे बड़ी प्रेरणा देश के लिए खेलना होती है इससे बड़ी प्रेरणा और नहीं हो सकती है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें