मां बनने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहीं सानिया मिर्जा होबार्ट इंटनेशनल के महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकीं हैं। अपनी यूक्रेन की जोड़ीदार नादिया किचेनोक के साथ सानिया ने क्वॉर्टर फाइनल में मैकहाले और वानिया किंग की अमेरिकी जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया।
इस जोड़ी ने अपना पहला सेट आसानी से 6-2 से जीता, लेकिन फिर अमेरिकी महिला जोड़ी ने वापसी करते हुए 6-4 से अगला सेट अपने नाम किया। सानिया-नादिया ने फिर वापसी की और जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सानिया इस टूर्नामेंट से करीब दो साल बाद कोर्ट पर लौटीं हैं। हैदराबाद की इस टेनिस सनसनी ने अक्टूबर 2017 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। युगल में पूर्व नंबर-1 और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था।