भारतीय महिला टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
मौजूदा विंबलडन चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने महिलाओं की युगल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की युंग-जान चान और हाओ-चिंग चान की जोड़ी को 7-6(5), 6-1 से शिकस्त दी।
भारतीय और स्विस जोड़ी ने 85 मिनट तक चले मुकाबले में चारों ब्रेकप्वाइंट्स भुनाए हालांकि इस दौरान नौवीं वरीय चीनी ताइपे की जोड़ी ने सानिया और हिंगिस की दो बार सर्विस तोड़ी।
सेमीफाइनल में सानिया और हिंगिस का सामना 11वीं वरीय इटली की सारा ईरानी और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी से होगा।