फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सानिया-हिंगिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


उन्होंने सेमी फ़ाइनल में जर्मनी की जूलिया जॉर्जस और चेक गणराज्य की केरोलीना लिस्कोवा को सीधे सेटों में 6-1 6-0 से हरा दिया।
सानिया-हिंगिस ने बेहतरीन शुरुआत की और पहले सेट में विपक्षी जोड़ी को जमने का मौका तक नहीं दिया।

विपक्षी टीम पहले सेट में केवल एक ही गेम जीतने में कामयाब रही। दूसरे सेट में दोनों ही खिलाड़ियों ने और दमदार खेल दिखाते हुए विपक्षी जोड़ी को एक भी गेम नहीं जीतने दिया।

ये सानिया-हिंगिस की अंतरराष्ट्रीय टेनिस मुक़ाबलों में लगातार 35वीं जीत है।

29 जनवरी को होने वाले फाइनल में अब उनका मुकाबला सातवीं वरियता प्राप्त चेक गणराज्य की ही दो खिलाड़ियों एंड्रिया लावाकोवा और लूसी हराडेका से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें