फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सलमान के 'स्वैग' वाले गाने पर सानिया मिर्जा ने किया जोरदार डांस

Mon, 01 Jan 2018 12:39 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
sania mirza - फोटो : File
विज्ञापन
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों अपने घुटने की चोट से उबरने की जुगत में लगी हुई हैं। सानिया की चोट कितनी गंभीर है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में वो हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 
विज्ञापन


अपनी चोट के बारे में बताते हुए सानिया ने कहा कि मुझे जो इंजरी हुई है, उसे 'जम्पर्स नी' कहते हैं। इसमें काफी दर्द होता है। मैं फिलहाल चल सकती हूं, लेकिन खेल नहीं सकती हूं। सानिया ने का कहा कि कुछ महीने पहले जब मैंने अपने डॉक्टरों से बात की थी तो उन्होंने मुझे कुछ महीने आराम की सलाह दी थी। अगर तब भी ठीक नहीं होता है तो फिर इसमें इंजेक्शन या फिर ऑपरेशन जो भी संभव हो उससे ठीक किया जाएगा। 

इन सबके बावजूद सानिया इन दिनों दुबई में जुंबा डांस सीख रही हैं। सोनिया ने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो सलमान खान की नई फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
विज्ञापन

के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ेंः सानिया मिर्जा से फैन ने पूछा, टीम इंडिया में कौन है फेवरेट क्रिकेटर? मिला तगड़ा जवाब
विज्ञापन


बता दें कि सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई है। हाल ही में सानिया पाकिस्तान भी गई थीं और वहां पर उन्होंने अपने ससुराल में वक्त बिताया। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें पाकिस्तानी एक्टरों के साथ भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

ये देखिए सानिया के डांस का वीडियो-
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें