फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना का यूएस ओपन में धमाकेदार जीत के साथ आगाज

Fri, 01 Sep 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


रोहन बोपन्ना ने मेंस डबल्स में उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास के साथ अमेरिकी जोड़ी ब्रेडले लाहन और स्कॉट लिपस्की को 1-6, 6-3, 6-4 से हराया। रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार पाब्लो ने पहला सेट 1-6 से गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 6-3, 6-4 से जीते। अब बोपन्ना और पाब्लो का अगले दौर में इटली की टीम सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनी से होगा।
विज्ञापन


वहीं सानिया ने चीनी पार्टनर शुई पेंग के साथ विमेंस डबल्स के मैच में क्रोएशिया के पेट्रा मार्टिक और डोना वेकिक को 6-4, 6-1 से हराया। सानिया ने अपनी जोड़ीदार पेंग के साथ आसानी से जीत दर्ज की। सानिया और पेंग ने 55 मिनट में 6-4, 6-1 से सीधे सेटों में मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब सानिया और पेंग का अगला मुकाबला  स्लोवाकिया की जाना सप्लोवा और मगदलेना रायबरिकोवा से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें