फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया की जोड़ी साल के नौंवें खिताब से बस दो कदम दूर

Fri, 30 Oct 2015 06:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की शीर्ष वरीय महिला टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए साल के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 70 लाख डॉलर इनामी राशि वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सानिया-मार्टिना ने रेड ग्रुप में लगातार तीसरी जीत हासिल की है।
विज्ञापन


सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने हंगरी की तीमिया बाबोस और फ्रांस की क्रीस्टिना मालदेनोविक की जोड़ी को एक घंटे तीस मिनट में 6-4, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया ने पिछले साल जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यह टूर्नामेंट जीता था।

दोनों जोड़ियों के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने यह मुकाबला अपने नाम किया। सानिया-मार्टिना की जोड़ी एकमात्र ऐसी जोड़ी है, जो अब तक एक भी सेट नही हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में सानिया-मार्टिना का मुकाबला व्हाइट ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज चीनी-ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान की जोड़ी से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें