फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप में सोमदेव की जीत ने दिलाई भारत को बराबरी

Sat, 19 Sep 2015 09:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने डेविस कप मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी वेसले को सीधे सेटों में हरा दिया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में खेले गए मैच में सोमदेव ने जिरी वेसले को लगातार 3 सेटों में 7-6 6-4 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
उनकी जीत के साथ भारत डेविस कप में 1-1 के साथ वापसी कर चुका है। इससे पहले भारत के यूकी भांबरी चेक गणराज्य के लुकास रोसोल से हार गए थे और भारत डेविड कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में 0-1 से पिछड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूकी 6-2 6-1, 7-5 से ये मैच हार गए। टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के सबसे चर्चित खिलाड़ी थामस बर्डिच इस बार नहीं खेल रहे हैं। पहले दिन का खेल 1-1 से बराबरी पर खत्म होने के बाद आज शनिवार को होने वाले युगल मुकाबले पर सभी की नजर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें