सानिया मिर्जा और बेथानी माटेक-सैंड्स की जोड़ी ने शनिवार को महिला युगल के दूसरे दौर में वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्नीना की जोड़ी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। रूस की इस जोड़ी ने सानिया-बेथानी की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया। बता दें कि सानिया और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी ने गुरुवार को डेसिरे क्राउजिक और एलेक्सा गुआराची की छठी वरीय जोड़ी को हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल करने वाली इस जोड़ी ने पहले दौर में मुकाबले में अमेरिका और चिली की जोड़ी को एक घंटा और 27 मिनट में 7-5 6-3 से हराया था।
वहीं, शुक्रवार को भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने विंबलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6-2, 7-6 से हरा दिया था। ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं। मिश्रित युगल में दूसरे दौर का मुकाबला आज राज 10:25 बजे से शुरू होने वाला है।