फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-अंकिता पर दारोमदार: बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ के लिए पांच सदस्यीय टीम घोषित

Wed, 17 Mar 2021 11:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ी सानिया मिर्जा और देश की शीर्ष रैंकिंग वाली एकल टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना लातविया के खिलाफ अगले महीने होने वाले बिली जीन किंग कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने टूर्नामेंट के लिए पांच सदस्यीय टीम घोषित की। पिछले साल टीम की सदस्य रही रिया भाटिया रिजर्व खिलाड़ी होंगी।

विज्ञापन


टीम की कप्तानी विशाल उप्पल को सौंपी गई है। यह दो दिवसीय मुकाबला 16 अप्रैल से जुरमाला के लाइलुपे के राष्ट्रीय टेनिस केंद्र के इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा। मार्च 2020 में दुबई में हुए एशिया/ओसियाना ग्रुप ए मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने पहली बार विश्व ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। लातविया को अपने ग्रुप में अमेरिका से 2-3 से शिकस्त मिली थी। 

आसान नहीं भारत की राह
भारत के लिए यह मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि उम्मीद है कि लातविया की चुनौती की अगुवाई पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी येलेना ओस्तापेंको करेंगी। अमेरिकी ओपन 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची दुनिया की 56वें नंबर की अनास्तासिजा सेवास्तोवा उनका साथ देंगी। फरवरी 2018 में सेवास्तोवा की रैंकिंग 11 थी। विश्व ग्रुप प्लेऑफ को इससे पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था। इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी के कारण दो बार स्थगित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम: सानिया, अंकिता, करमन कौर थंडी, जील देसाई और रुतुजा भोंसले। रिजर्व: रिया भाटिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें