पंद्रह साल की उम्र में एटीपी टूर पर मैच जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने कॅरिअर की 550वीं जीत के साथ एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में 550 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। 34 वर्षीय रिचर्ड ने दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में मार्को सेचिनाटो को 6-4,6-2 से शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। रिचर्ड ने 881 मैचों में से 331 हारे हैं। अब अगले दौर में रिचर्ड का सामना हुबर्ट हर्कज से होगा।
सर्वाधिक मैच जीतने वाले छह सक्रिय खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
देश |
मैच |
जीत |
| रोजर फेडरर |
स्विट्जरलैंड |
1515 |
1243 |
| राफेल नडाल |
स्पेन |
1213 |
1008 |
| नोवाक जोकोविच |
सर्बिया |
1135 |
943 |
| एंडी मरे |
ब्रिटेन |
879 |
677 |
| फर्नांडो वर्दास्को |
स्पेन |
975 |
552 |
| रिचर्ड गैसकेट |
फ्रांस |
881 |
550 |