सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक ने मॉंट्रियल डब्लूटीए रोजर्स कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
चौथी सीड भारतीय-जिम्बाबियन जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में छठी सीड रैक्वेल कोप्स जोंस और एबिगेल स्पीयर्स अमेरिकी जोड़ी को 6-2, 6-1 से हराया।
सानिया-कारा का अगला मुकाबला ताइपे के सु वेई शेह और चीन की शुआई पेंग से होगा।
सोमदेव हारे, सनम-पूरव बढ़े
अप्टोस में भारत के सोमदेव देववर्मन को 1,00,000 डॉलर यूएस एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 54 मिखाइल कुकश्किन के हाथों शिकस्त मिली।
147वें नंबर के खिलाड़ी सोमदेव को टॉप सीड कजाखस्तान के खिलाड़ी ने 5-7, 6-4, 2-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।
बहरहाल, सनम सिंह और पूरव राजा डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए। चौथी सीड भारतीय जोड़ी ने अर्जेंटीनपा के आंद्रे कोलारिकनी और मैक्सिको के सीजर रामिरेज को 7-6, 6-2 से हराया।