फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: सानिया की जोड़ी खिताब से दो जीत दूर

Wed, 03 Sep 2014 04:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद अब उन्होंने जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ मिलकर महिला डबल्स के भी अंतिम-4 में प्रवेश कर लिया है। सानिया-कारा ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी कजाखस्तान की जरीना डियाज और चीन की यि फान बीच मुकाबले से हट गई।

उस समय तक सानिया-कारा 6-1, 1-0 से आगे चल रही थीं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और इटली की फ्लेविया पेनेटा की जोड़ी से होगा, जिन्होंने अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पांचवीं सीड क्वेटा पेश्चके और कैट्रीना श्रेबोतनिक को 6-4, 6-3 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में भारत के सुमित नागपाल दूसरे दौर का अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लड़कों के सिंगल्स वर्ग में उन्हें सातवीं सीड कोरिया के डुक्खी ली ने 6-2, 6-2 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें