फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया-हिंगिस की जोड़ी बनी चैंपियन, दर्ज की 40 वीं जीत

Mon, 15 Feb 2016 05:28 AM IST
एजेंसी/सेंट पीटर्सबर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए लगातार 40वीं जीत दर्ज करते हुए सेंट पीटर्सबर्ग लेडिस ट्रॉफी टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन


टॉप सीड भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में रूस की वेरा दुशेविना और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा की जोड़ी को 6-3, 6-1 से पराजित किया। सानिया और हिंगिस का इस वर्ष का यह चौथा जबकि ओवरऑल 13वां खिताब है।

मौजूदा वर्ष की शुरुआत ब्रिस्बेन में खिताब जीतकर करने वाली सानिया और हिंगिस ने इसके बाद सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी अपना खिताबी अभियान बरकरार रखा। इसके अलावा उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी महिला युगल खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें