फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adelaide International Open: सानिया-नादिया की जोड़ी ने पार की पहली बाधा, रामकुमार-बोपन्ना भी जीते

Tue, 04 Jan 2022 11:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक की जोड़ी ने एडिलेड अंतर्राष्ट्रीय ओपेन में अपना पहला मैच जीत लिया है। वहीं रामकुमार और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने भी पहले मैच में जीत हासिल की है। 
 
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक ने एडिलेड अंतरराष्ट्रीय ओपन में जीत के साथ शुरुआत की। पुरुष युगल में रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने भी पहली बाधा पार कर ली। सानिया-नादिया ने दूसरी वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डबरोस्की और जियुलियाना ओलमोस की जोड़ी को  1-6, 6-3, 10-8 से पराजित किया। 
विज्ञापन


पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे रामकुमार-बोपन्ना ने अमेरिका के जेमी सेरेटनी और ब्राजील के फर्नांडो रोमबोली को 6-2, 6-1 से मात दी। अंतिम-16 में अब रामकुमार-बोपन्ना का सामना अमेरिकी के ही नाथानियल लेमोंस और जैक्सन बिथ्रो से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें