अमेरिका ने कनाडा को हराया :
अमेरिका ने कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी। जॉन इस्नेर और टेलर फ्रिट्ज ने एकल मुकाबले जीतने के बाद युगल में भी जीत दर्ज की। इस्नेर ने ब्राइडन शनुर को एकल मुकाबले में 66 मिनट में 6-1 6-4 से हराकर अमेरिका को शुरुआती बढ़त दिलाई। थकान के कारण शुरुआती एकल मुकाबले से अंतिम लम्हों में हटने वाले डेनिस शापोवालोव की जगह शनुर को उतारा गया। हाल में पश्चिम एशिया में एक टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शापोवालोव इससे उबर रहे हैं। फ्रिट्ज ने 11वें नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स आगर एलियासिम को 6-7, 6-4 6-4 से मात दी। युगल में इस्नेर और फ्रिट्ज ने एलियासिम और शापोवालोव को 6-4, 6-4 से पराजित किया।
ब्रिटेन की जीत में इंवास हीरो :
डेनिएल इवांस ने एकल के बाद युगल में भी जीत दर्ज की जिससे ब्रिटेन ने जर्मनी को 2-1 से मात देकर जीत से आगाज किया। पहले मैच में इवांस ने जॉन लेनॉर्ड स्ट्रफ को 6-1, 6-2 से हराकर 1-0 से बढ़त दिलाई। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दूसरे मुकाबले में कैमरुन नौरी को 7-6, 6-1 से हराकर जर्मनी को 1-1 से बराबरी दिला दी। निर्णायक मुकाबले में इवांस और जैमी मरे की जोड़ी ने ज्वेरेव व केविन को 6-3, 6-4 से हराकर ब्रिटेन को 2-1 से जीत दिलाई।