फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian Open: रिबाकिना ने जीता कॅरिअर का पांचवां एकल खिताब, चोटिल कालिनिना ने दूसरे सेट में छोड़ा मैच

Sun, 21 May 2023 11:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इस खिताबी जीत के साथ रिबाकिना की रैंकिंग में भी इजाफा होगा और वह शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगी। इस साल डब्ल्यूटीए 1000 स्पर्धाओं में उनका 19-2 का रिकॉर्ड हो गया है। 
विज्ञापन
एलेना रिबाकिना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलेना रिबाकिना ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। विंबलडन चैंपियन रिबाकिना ने यूक्रेन की एनहेलिना कालिनिना के दूसरे सेट की शुरुआत में बाएं जांघ की चोट के कारण मुकाबले से हटने पर खिताब जीता। यह उनका साल का दूसरा और कॅरिअर का पांचवां एकल खिताब है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रहीं इस साल दो डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतने वालीं पहली महिला खिलाड़ी हो गई। इससे पहले उन्होंने इंडियन वेल्स में खिताब जीता था। कालिनिना ने चोट के कारण जब मुकाबले से हटने का फैसला किया उस समय रिबाकिना 6-4, 1-0 से आगे चल रही थी। 
विज्ञापन


रैंकिंग में होगा इजाफा
इस खिताबी जीत के साथ रिबाकिना की रैंकिंग में भी इजाफा होगा और वह शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगी। इस साल डब्ल्यूटीए 1000 स्पर्धाओं में उनका 19-2 का रिकॉर्ड हो गया है। ओपन युग में रिबाकिना के अलावा मोनिका सेलेस (1991 में) और मारिया शारापोवा (2012) ही ऐसी खिलाड़ी रही हैं जिन्होंने एक सत्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने के अलावा इंडियन वेल्स, मियामी और रोम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में रविवार को होल्गर रूने का सामना डेनिएल मेदवेदेव से होगा। बीस साल के रूने ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कैस्पर रूड को सेमीफाइनल में 6-7 (2), 6-4, 6-2 से हराया जबकि मेदवेदेव ने स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 7-5 से शिकस्त दी। शनिवार को मुकाबले वर्षा से प्रभावित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें