रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शंघाई मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेदवेदेव ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने पहली बार ज्वेरेव पर जीत दर्ज की है। ये मेदवेदेव की दूसरी मास्टर्स 1000 की खिताबी जीत है।
मेदवेदेव ने ज्वेरेव को एक घंटे और 13 मिनट के खेल में एकतरफा मुकाबले में हराकर सीजन का चौथा खिताब जीत लिया। वे लगातार छठी बार टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे।