स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार अर्जुन कादे को टाटा ओपन महाराष्ट्र के युगल के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यह टूर्नामेंट तीन से नौ फरवरी के बीच खेला जाएगा। दुनिया के 38वें नंबर के बोपन्ना ने पिछली बार दिविज शरण के साथ मिलकर खिताब जीता था।
वह दक्षिण एशिया के एकमात्र एटीपी टूर टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। शरण इस बार आर्तेम सिताक के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगे। वह पहले ही मुख्य ड्रॉ में जगह बना चुके हैं। इससे पहले एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल को मुख्य दौर में सीधे प्रवेश मिला जबकि रामकुमार रामनाथन को वाइल्ड कार्ड दिया गया था।