Kristina Mladenovic and Timea Babos
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला युगल का खिताब फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी ने अपने नाम कर लिया है। इनकी जोड़ी ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। क्रिस्टिना और बाबोस की जोड़ी ने डबल्स मुकाबले में शुक्रवार को चीनी ताइपेई की सु-वेई शीए और चेक रिपब्लिक की बारबोरा स्ट्रीकोवा को 6-2, 6-1 से हराया। यह खिताबी मुकाबला एक घंटा और 12 मिनट तक चला। इससे पहले इस जोड़ी ने 2018 में यह खिताब अपने नाम किया था। 2019 में इस जोड़ी ने विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया था।