फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में हार के बाद भी वर्ल्ड रैंकिंग टॉप-10 में पहुंचे बोपन्ना

Tue, 24 Nov 2015 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस पुरुष डबल्स वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी रोहन बोपन्ना जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की नई वर्ल्ड रैंकिंग में पुरुष डबल्स वर्ग में तीन स्थान के फायदे के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रविवार को संपन्न हुए वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में उपविजेता रहे बोपन्ना ने इस वर्ष कुल 4 खिताब जीते।

दिग्गज लिएंडर पेस इस समय युगल में 41वें स्थान पर कायम हैं। जबकि पुरव राजा एक स्थान फिसलकर 93वें पायदान पर पहुंच गए।

पुरुष सिंगल्स में युकी भांबरी देश के सर्वोच्च खिलाड़ी हैं। वह 91वें पायदान पर हैं जबकि साकेत मिनेनी दो स्थान ऊपर 171वें पायदान पर पहुंच गए। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सोमदेव देववर्मन हालांकि 179वें पायदान पर ही टिके हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें