रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के जान पीयर्स और माइकल वीनस को हराकर रोटरडम ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोपन्ना और शापोवालोव ने पीयर्स और वीनस को 7-6, 6-7, 10-8 से हराया। अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त जीन जूलियन रोजर और होरिया टेकाउ से होगा ।